एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के जेद्दा, दम्माम और रियाद के लिए अपनी उड़ानें 30 नवंबर 2026 तक निलंबित कर दी हैं। एअरलाइन ने अपने बयान में कहा है कि क्षेत्र की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, क्षेत्र में सुरक्षा तनाव बढ़ा है और ड्रोन-मिसाइल हमलों की आशंका के बीच हवाई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सऊदी अरब में अहम ठिकानों को निशाना बनाए जाने और ड्रोन हमलों को इंटरसेप्ट किए जाने की खबरों के बीच एअरलाइंस ने उड़ानों के संचालन को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।

उड़ानें निलंबित होने से इन शहरों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की योजना प्रभावित हो सकती है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति और आगे के अपडेट के लिए एअरलाइन की सूचना पर नजर रखें।