Gokulpuri metro station पर गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे हुआ एक हादसा। हादसे में 53 साल के व्यक्ति की गई जान कई लोग घायल। घायलों को नजदीकी हस्पताल में भर्ती करवाया गया। गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के सड़क पर चलते लोगो पर अचानक गिरी मेट्रो की दीवार। हादसे के तुरंत बाद लोगो ने पुलिस को दी जानकरी। जानकारी मिलते ही पुलिस हादसा सथल पर पहुंची और मलबे में फसे लोगो को स्थानीय लोगो की मदद से बाहर निकाला गया तथा जेसीबी और क्रेन से मलबा हटाया गया।
Gokulpuri metro पर आखिर हुआ क्या ?
गोकुलपुरी दिल्ली के उत्तरपूर्वी(northeastern)भाग में स्थित एक आवासीय क्षेत्र है।गोकलपुरी सार्वजनिक परिवहन (जैसे बसें और दिल्ली मेट्रो) तक आसानी से पहुंच के साथ दिल्ली के अन्य हिस्सों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पिंक लाइन पर स्थित है , उससी मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार की सुबह मेट्रो की साइड दीवार अचानक भारभराकर गिर गई।सीसीटीवी फुटेज में 2 लोगो को वहां चलते हुए देखा जा सकता है। मेट्रो के अंदर से किसी यात्री ने 3 सेकंड की इस हादसे को अपने फोन में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
Gokulpuri metro station में 8 फ़रवरी को हुआ एक हादसा, इन 3 सेकेंड की वीडियो ने लोगो को खोफ में डाला। क्या हादसे में घायलों तथा मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा?
डीएमआरसी(दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) द्वारा मुआवजा की घोषणा कर दी गई है। मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपय, गंभीर चोट के लिए पांच लाख रुपये और मामूली चोट के लिए एक लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया गया है।
Gokulpuri metro क्या हादसे पर कार्यवाही की जाएगी ?
डीएमआरसी के मुख्य कार्यकारी निदेशक कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस अनुज दयाल ने कहा, यह बहुत दुखद जानकारी है घायलों में से एक की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो गई। गोकुलपुरी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए, डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने डीएमआरसी के सभी संबंधित विभागों को दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में जोरदार सुरक्षा जांच करने के निर्देश जारी किए हैं।
इस हादसे से आम जनता पर कैसे असर पड़ेगा ?
पिंक लाइन पर पड़ने वाले गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। मौजपुर से शिव विहार तक ट्रेन सेवाएं सिंगल लाइन पर चलाई जा रही हैं। डीएमआरसी ने कहा कि पिंक लाइन के बाकी हिस्सों पर ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।