28 नवंबर 2026 का अंक राशिफल तारीख के अंक 1 और भाग्यांक 22/4 के विशेष संयोग पर आधारित है। एस्ट्रोपत्री भानुप्रिया मिश्रा के अनुसार, यह दिन नई शुरुआत, अनुशासन और ठोस कदम बढ़ाने के अवसर लेकर आया है। अंक 1 आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का भाव जगाता है, जबकि अंक 22/4 विचारों को ठोस रूप देने, धैर्य और मजबूत आधार बनाने की प्रेरणा देता है। राशिफल के अनुसार जल्दबाजी में फैसले लेने या तुरंत नतीजे की उम्मीद करने से बचना चाहिए।
मूलांक 1 वालों के लिए दिन नए काम की शुरुआत या जरूरी फैसला लेने का है। सही योजना बनाएं और साथियों से तालमेल रखें। काम के दबाव में खुद को थकने से बचाएं और संतुलित दिनचर्या रखें। रिश्तों में दूसरों की बात सुनने के बाद ही नतीजे पर पहुंचें। शुभ अंक 1 और 7, शुभ रंग सुनहरा पीला है।
मूलांक 2 वालों के लिए दिन अधूरे काम व्यवस्थित करने और मिलकर काम आगे बढ़ाने का है। तथ्यों के साथ अपनी राय रखें और नरमी से गलतफहमी दूर करें। भावनात्मक संवेदनशीलता का असर ऊर्जा पर न पड़ने दें। शुभ अंक 1 और 2, शुभ रंग मोती जैसा सफेद है।
मूलांक 3 वालों के लिए संवाद और रचनात्मकता से आगे बढ़ने का दिन है। शिक्षण, लेखन, मार्केटिंग और सलाह से जुड़े लोग अगले कदम की योजना बनाएं। भोजन का समय नियमित रखें। शुभ अंक 3 और 8, शुभ रंग हल्का नारंगी है।
मूलांक 4 वालों के लिए दिन कामकाजी जीवन में व्यवस्था लाने का है। लंबी योजनाएं परखें और अटके काम निपटाएं। एक ही जगह देर तक बैठने से बचें और अपनों को भावनात्मक सहारा दें। शुभ अंक 4 और 3, शुभ रंग इलेक्ट्रिक ब्लू है।
मूलांक 5 वालों को रफ्तार धीमी कर बारीकियां परखनी चाहिए। नए अवसर या बदलाव से पहले समझौते और आर्थिक वादे जांच लें। स्क्रीन के ज्यादा इस्तेमाल से बचें और अपनी उम्मीदें साफ बताएं। शुभ अंक 2 और 9, शुभ रंग फिरोजी है।
मूलांक 6 वालों के लिए दिन काम, परिवार या आर्थिक वादों में संतुलित रुख अपनाने का है। नए वादे से पहले देखें कि वह लंबी प्राथमिकताओं से मेल खाता है या नहीं। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। शुभ अंक 6 और 3, शुभ रंग गुलाबी है।
मूलांक 7 वालों के लिए दिन स्वतंत्र रूप से काम करने या जरूरी फैसले परखने का है।
