'बिग बॉस 20' के ताजा एपिसोड में कई घटनाएं देखने को मिलीं। एक टास्क के दौरान घरवालों के बीच झड़प हुई, जब गुल्लू खाने की मेज पर चढ़ गए, जिससे घर में चिल्लम-चिल्ली मच गई। वहीं कनिका और अरिश्फा के बीच भी भयंकर लड़ाई हुई।

एपिसोड की शुरुआत में माही और काजी लव गिल के व्यवहार पर बात करते नजर आए। इसके बाद लव आईं और माही से उनकी लड़ाई शुरू हो गई। लव गाना गाने लगीं और माही चीखने लगीं। यंग माही की बात सुनकर हंसने लगे, जबकि अरिश्फा, उदिति और आम्रपाली की भी हंसी छूट गई। इसके बाद अरिश्फा से लव की लड़ाई हो गई। लव ने उनसे कहा था कि बचपन में सेरेलेक नहीं खाया, तो अभी खा लो। इसी बात को लेकर अरिश्फा उनसे भिड़ गईं। घरवालों के बीच सवाल उठने लगे कि झगड़े में अरिश्फा ने लव को क्या कहा। घरवालों का यही सवाल है कि अरिश्फा ने लव को नंगा करने वाली बात बोली या नहीं, जिससे अरिश्फा इनकार करती हैं।

सुबह होते ही लड़ाई फिर शुरू हो गई। काजी ने माही से कहा कि उन्हें लव से वो बात नहीं करनी चाहिए थी। फिर उन्होंने लव की बात बताई कि माही इतने ब्रांड पहनती हैं और हरकतें चोर बाजार वाली हैं। यह सुनकर माही जाकर लव से लड़ने लगीं। लव ने उनसे कहा कि भाड़ में जाओ, जिसके बाद माही फिर उनसे भिड़ गईं।

कैप्टेंसी टास्क में बिग बॉस ने अनाउंस किया कि दो टीमों में मुकाबला होगा और जीतने वाली टीम कैप्टेंसी की दावेदार बनेगी। टास्क में बिना किसी को छुए बताया गया मेजरमेंट लेकर जाना है और दूसरे को पास करना है। टीम बी से आम्रपाली गईं और दूसरी टीम के लोग उन्हें भटकाने की कोशिश करते रहे। यह राउंड यंग पर खत्म हुआ। दूसरी टीम से गुल्लू गए और मेजरमेंट लेकर आए, जिसे उन्हें किसी और को पास करना था। माही मिर्ची पाउडर लेकर आईं ताकि गुल्लू को भटका सकें। फिर मेजरमेंट कनिका के पास पहुंचा और गुल्लू तथा कनिका कैप्टेंसी के दावेदार बने। स्काउट के साथ उन्हें फैसला लेना था कि दोनों में से कौन कैप्टन बनेगा। आपसी सहमति से कनिका घर की कैप्टन बन गईं। गुल्लू की वजह से कनिका रोने लगीं, क्योंकि उन्होंने खुद के बजाय कनिका को चुना।