मार्वल्स की फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच छाई हुई है। रूसो ब्रदर्स के निर्देशन में बनी इस फिल्म के फाइनल ट्रेलर ने 24 घंटे के अंदर करीब 563 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं। न्यूज पोर्टल डेडलाइन की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला डिज्नी ट्रेलर बन गया है। भारतीय आंकड़ों के अनुसार यह आंकड़ा करीब 56.3 करोड़ है। ट्रेलर ने व्यूज के मामले में इसी फिल्म के टीजर को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसे करीब 503 मिलियन व्यूज मिले थे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेलर के व्यूज के मामले में फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे से पीछे है। स्पाइडरमैन फ्रेंचाइजी के ट्रेलर को 700 मिलियन व्यूज मिले हैं, जो लगभग 70 करोड़ के आसपास है।
भारत में भी एवेंजर्स डूम्सडे का क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में बिना ब्लॉकसीट्स के ही करीब 60 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से करीब 20 दिन पहले ही फिल्म का यह कलेक्शन कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़कर नया इतिहास रचने की राह पर है।
फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर समेत 6 सुपरहीरो नजर आएंगे। फाइनल ट्रेलर में कैप्टन अमेरिका की खुशहाल जिंदगी में डॉ. डूम तूफान बनकर आते दिख रहे हैं।
