चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की की ओर से जारी इस सूची में कई मौजूदा पार्षदों के टिकट काटे गए हैं और नए चेहरों को मैदान में उतारा गया है। निगम चुनाव के लिए मतदान 23 दिसंबर को होगा।
सूची में अनुसूचित जाति, सामान्य और सामान्य महिला वर्ग के उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। पार्टी ने वार्ड नंबर-1 से मलकीत सिंह, वार्ड नंबर-2 से अमनदीप कौर निज्जर, वार्ड नंबर-4 से संगीता कागड़ा और वार्ड नंबर-5 से प्रदीप शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह वार्ड नंबर-6 से सुरजीत सिंह ढिल्लों, वार्ड नंबर-7 से मुकेश राय, वार्ड नंबर-8 से जन्नत जहां नैना और वार्ड नंबर-9 से सुमेरी लाल पारचा को टिकट दिया गया है।
वार्ड नंबर-10 से रंजीत सिंह, वार्ड नंबर-11 से कमल बराड़, वार्ड नंबर-12 से सचिन गलाव, वार्ड नंबर-13 से नंदिता हुड्डा, वार्ड नंबर-14 से कुलदीप कुकी, वार्ड नंबर-15 से लव कुमार और वार्ड नंबर-16 से उषा को उम्मीदवार घोषित किया गया है। वार्ड नंबर-17 से मोनिका नागपाल, वार्ड नंबर-18 से तरुणा मेहता, वार्ड नंबर-19 से सोनिया गुरचरण सिंह और वार्ड नंबर-21 से राजदीप कौर को टिकट मिला है। इसके अलावा वार्ड नंबर-22 से मुकेश गोयल, वार्ड नंबर-23 से प्रेम लता, वार्ड नंबर-24 से चरणजीत विर्क, वार्ड नंबर-26 से कमलेश बनारसी दास और वार्ड नंबर-27 से दलविंदर सैनी चुनाव लड़ेंगे।
वार्ड नंबर-28 से राजिंदर हिंदुस्तानी, वार्ड नंबर-30 से रश्मि प्रीम्टा, वार्ड नंबर-31 से रामचंद्र यादव, वार्ड नंबर-33 से विजय राणा, वार्ड नंबर-34 से गुरप्रीत गाबी और वार्ड नंबर-35 से जे.जे. सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। सूची में कई मौजूदा पार्षदों को जगह न मिलने से पार्टी के भीतर टिकट वितरण को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मौजूदा पार्षद जसबीर सिंह बंटी सहित कुछ पार्षदों को दोबारा टिकट नहीं दिया गया है। पार्टी ने इस बार नए चेहरों और अलग-अलग सामाजिक वर्गों के उम्मीदवारों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है।
