Buy gold on this Dhanteras पिछले 20 साल में सोने ने औसतन 11 फीसदी का चक्रवृद्धि रिटर्न दिया है। दिवाली के दौरान सोने की मांग मजबूत रहने की संभावना है। बुधवार शाम सोना वायदा गिरावट के साथ 60,264 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
- 20 साल में सोने ने दिया औसतन 11 फीसदी का चक्रवृद्धि रिटर्न
- 60,264 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया सोना
- 70,304 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी चांदी
आपने बड़े बुजुर्गों को यह कहते सुना होगा कि अगर घर में सोना रखा हो, तो आदमी चैन की नींद सो सकता है। मुश्किल वक्त में सोना (Gold) काफी काम आता है। यही कारण है पहले लोग सोना खरीदने पर बहुत जोर देते थे। सोना सिर्फ आर्थिक संकट में ही काम नहीं आता यह एक शानदार निवेश विकल्प भी है। इसने निवेशकों को शानदार रिटर्न्स (Returns from Gold) दिये हैं। एक स्टडी से पता चला है कि पिछले 20 साल में सोने ने औसतन 11 फीसदी का चक्रवृद्धि रिटर्न दिया है।
![](https://i0.wp.com/hindinewsguru.com/wp-content/uploads/2023/11/Screenshot-2023-11-10-105932.png?resize=300%2C350&ssl=1)
एक साल में दिया 20% रिटर्न
पिछली दिवाली से लेकर अब तक सोने ने करीब 20 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह बंपर रिटर्न है। अगले एक साल में भी सोने से शानदार रिटर्न की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले एक साल में सोना करीब 19 फीसदी का रिटर्न दे सकता है।
1 लाख के बना दिये 6.79 करोड़ रुपये
साल 1947 में 24 कैरेट सोने का भाव सिर्फ 88.62 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस तरह आजादी से अब तक सोने ने 67,953 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है। अगर आपने साल 1947 में 1 लाख रुपये का सोना खरीदा होता, तो इस सोने की कीमत आज 6.79 करोड़ रुपये होती।
Buy gold on this Dhanteras ,दिवाली 2023 पर बढ़ेगी डिमांड
Buy gold on this Dhanteras, दिवाली के दौरान सोने की मांग मजबूत रहने की संभावना है। विंडमिल कैपिटल की हालिया स्टडी से पता चलता है कि भू-राजनीतिक अनिश्चितता के समय में सोने में तेजी की उम्मीद है। ऐतिहासिक रूप से, जब भी बाजार में उथल-पुथल होती है, निवेशकों की स्वाभाविक प्रवृत्ति सोने की ओर भागने की होती है। एसेट क्लास के रूप में सोना संकट के दौरान अच्छा प्रदर्शन करता है। उदाहरण के लिए, जहां कोविड संकट या रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान निफ्टी का रिटर्न कम रहा, वहीं सोने का रिटर्न पॉजिटिव रहा। इसलिए सोना इक्विटी के खिलाफ एक प्रभावी बचाव है।
![](https://i0.wp.com/hindinewsguru.com/wp-content/uploads/2023/11/Screenshot-2023-11-10-110004.png?resize=393%2C400&ssl=1)
क्या हैं सोने के भाव
Buy gold on this Dhanteras (Gold Price Today) में बुधवार शाम मामूली गिरावट देखने को मिली। 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.14 फीसदी या 83 रुपये की गिरावट के साथ 60,264 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
पिछले साल धनतेरस के बाद से सोने की कीमतें 20 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 61,000 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई हैं। पिछले साल धनतेरस पर दिल्ली में सोने की कीमतें कर को छोड़कर 50,139 रुपये प्रति दस ग्राम थीं, जबकि वर्ष 2021 धनतेरस त्योहार पर यह 47,644 रुपये थी।
चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
(Silver Price Today) में बुधवार शाम बड़ी गिरावट देखने को मिली। 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी बुधवार शाम 0.47 फीसदी या 330 रुपये की गिरावट के साथ 70,304 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।
भारत की सभी सरकारी योजनाओं के बारे में जाने:- https://sarkarimantra.in/