बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गंभीर चक्रवाती तूफान अकवान बुधवार को अपना रास्ता बदल लिया है। मौसम विभाग ने दोपहर के अपने पूर्वानुमान में बताया कि तूफान के नरसापुर और पुरी के बीच तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान हवा की अधिकतम गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस तूफान के कारण ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने ओडिशा में हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है।

तूफान के प्रभाव को देखते हुए कुछ ट्रेनों का समय भी बदला गया है। मौसम विभाग लगातार तूफान की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राज्यों को आगे के अपडेट दिए जा रहे हैं।