मुरादाबाद के कांठ रोड पर लदावली के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और रोडवेज बस की भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसा थाना छजलेट के ग्राम लदावली में हुआ। पुलिस ने मृतकों के शव मुरादाबाद मोर्चरी भेजे हैं और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद एएसपी अभिनव द्विवेदी शवगृह पहुंचे और मृतकों के स्वजन से घटना की जानकारी ली। मृतक अर्चना के स्वजन को शवगृह में रोते-बिलखते देखा गया।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा दिया है। हादसे के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
