प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को असम के महान गायक भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा, जहां प्रधानमंत्री अपना संबोधन भी देंगे।

भूपेन हजारिका एक बहुमुखी कलाकार थे। वे गायक, संगीतकार, गीतकार, फिल्म निर्माता और लेखक थे। उन्हें 2019 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

उनके गीतों में असम की संस्कृति और आम आदमी की जीवनशैली की झलक मिलती है। उनकी रचनाएं आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं।