भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में अपने इंडस्ट्री सेल का विस्तार करते हुए नई प्रदेश टीम की घोषणा की है। राजिंदर कुमार महाजन (पप्पू महाजन) ने 12 नेताओं को अलग-अलग जिलों में सह-संयोजक (को-कन्वीनर) की जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्त किए गए नेताओं में अमृतसर से कपिल अग्रवाल, लुधियाना से अर्जुन होरा, मोहाली से अतुल शर्मा, बठिंडा से राजेश कुमार बंसल, पटियाला से योगेश अग्रवाल और श्री मुक्तसर साहिब से अश्वनी गिरधर शामिल हैं।
इसके अलावा जालंधर से हैप्पी धनीवान, बटाला से राजिंदर त्रेहन, होशियारपुर से राजेश नखरा, खन्ना से बीर प्रताप कपूर, गुरदासपुर से अजय ऋषि और रूपनगर से गोवर्धन सोनी को सह-संयोजक बनाया गया है।
यह नियुक्ति पार्टी के उद्योग प्रकोष्ठ को पंजाब के विभिन्न जिलों में मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।
