रणबीर कपूर और यश स्टारर माइथोलॉजिकल फिल्म रामायणम् पार्ट 1 का बॉक्स ऑफिस पर क्रेज कम नहीं हो रहा है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 16वें दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर करीब 27.6 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,574.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 15 दिनों में फिल्म ने 1547 करोड़ रुपये कमाए थे और अब यह 1600 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने से रामायणम् अब सिर्फ 278 करोड़ रुपये दूर है। फिल्म को रिलीज से पहले स्क्रीनिंग के दौरान विदेशों में दर्शकों और समीक्षकों से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।

ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 16 दिनों के अंदर कुल 523 करोड़ रुपये की कमाई की है और इस मामले में रामायणम् धुरंधर 2 को पहले ही पीछे छोड़ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायणम् चीन को छोड़कर बाकी अन्य देशों में सबसे ज्यादा ओवरसीज कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

फिल्म ने एशिया के सात देशों में किसी भी भारतीय फिल्म के लिए सबसे बड़ी IMAX ओपनिंग दर्ज की है। यह यूके, यूएई, नॉर्थ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में अच्छा बिजनेस कर रही है।