रामनगर के ग्राम टेढ़ा निवासी 52 वर्षीय बबली चौहान अपने पति दर्शन सिंह के साथ घास काटने के लिए वन क्षेत्र में गई थीं। महिला का कहना है कि बाघ ने उन पर पीछे से झपट्टा मारा। पति के शोर मचाने पर बाघ महिला को छोड़कर जंगल की ओर चला गया।

हमले में महिला की पीठ और कंधे पर बाघ के नाखून के निशान आए हैं। घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वन क्षेत्राधिकारी कृष्ण सिंह महरा के अनुसार, महिला सड़क से लगभग सौ मीटर भीतर घास लेने गई थी। मौके पर महिला की दरांती और रस्सी पड़ी मिली है।

गौरतलब है कि इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।