21 नवंबर 2026 का राशिफल बताता है कि आज चंद्रमा मीन राशि में रेवती नक्षत्र से गोचर कर रहा है। शनि भी चंद्रमा के साथ संचार करेंगे और शुक्र के साथ चंद्रमा का समसप्तक योग बनेगा। कार्तिक मास की द्वादशी तिथि के इस दिन मिथुन और कन्या समेत कई राशियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। रेवती नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को कारोबार में लाभ का मौका मिलेगा और वे अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे।

मेष राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। किसी काम को लेकर दुविधा बनी रहेगी, जबकि घर के बड़ों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में दिन स्लो रह सकता है और सेहत में सुस्ती महसूस होगी। शाम से रात का समय उत्साहवर्धक रहेगा और दोस्तों के साथ मनोरंजन का मौका मिलेगा। खानपान में संयम रखने की जरूरत है। भाग्य 76 प्रतिशत तक साथ दे सकता है। उपाय के तौर पर जल में गुड़ और तिल मिलाकर पीपल को देना चाहिए।

वृषभ राशि के लोगों के लिए दिन सुख शांतिमय रहेगा और पारिवारिक जीवन पर फोकस बढ़ेगा। घरेलू जिम्मेदारी निभाने में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में राशि स्वामी शुक्र का सपोर्ट मिलेगा और प्रेमी के साथ यादगार पल बिता पाएंगे। तकनीकी चीजों में अनुभव और ज्ञान का लाभ मिलेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराना चाहिए।

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। व्यस्तता दिन भर बनी रहेगी, लेकिन मन दर्शन और अध्यात्म की ओर आकृष्ट होगा और किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। आर्थिक मामलों में लाभ के साथ दान पुण्य पर धन खर्च होगा। बच्चों से जुड़े किसी मामले में समय और धन लग सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर दामोदराष्टकम् का पाठ करना चाहिए।

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। दिन के आरंभ में मन बोझिल रहेगा, लेकिन शाम तक ऊर्जा और ताजगी महसूस होगी। धर्म कर्म और गूढ विषयों में रुचि बढ़ेगी तथा परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। कारोबार में लाभ बना रहेगा और पुराना किया काम लाभ का अवसर लाएगा। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ निभा रहा है। उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन नरम गरम रहेगा। तुनक मिजाज के कारण छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आ सकता है। जीवनसाथी और घर के बड़ों का सपोर्ट टॉनिक का काम करेगा। सरकारी काम में परेशानी हो सकती है, इसलिए समय और कागजात का ध्यान रखें, काम अटक सकता है। वाहन और खानपान से जुड़े काम में विशेष लाभ मिलेगा। पुराने मित्रों से मिलने और किसी सामाजिक काम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर तुलसी की जड़ की मिट्टी से तिलक करना चाहिए।

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अपनी क्षमता को बाहर लाने का रहेगा। अधिकारी और सहकर्मी भरोसा करेंगे और कोई बड़ा मौका दे सकते हैं। मित्रों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा और रुचिकर खानपान का आनंद मिलेगा। कोई चाहत पूरी होगी जिससे मन प्रसन्न होगा और मान सम्मान मिल सकता है। प्रेम संबंध में शुभ ग्रह स्थिति का लाभ मिलेगा और गिले शिकवे दूर हो पाएंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए।

तुला राशि के लिए चंद्रमा का छठे और शुक्र का द्वादश भाव में गोचर सेहत में नरमी और सुस्ती दर्शा रहा है। काम के साथ आराम का भी ध्यान रखना होगा। किसी पुरानी समस्या के सामने आने से परेशानी हो सकती है। बच्चों के साथ तालमेल बना रहेगा और छोटी या लंबी दूरी की यात्रा पर जाना हो सकता है। किसी सगे संबंधी या मित्र से मिलने का संयोग बनेगा। प्रेम संबंध के लिहाज से दिन पक्ष में रहेगा और प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर गाय को गुड़ रोटी खिलाना चाहिए।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन राशि में सूर्य के गोचर से ऊर्जा और उत्साह का संचार करने वाल