अमेरिका को डीजल की आपूर्ति को लेकर रूस उसकी सरकार के संपर्क में है। यह सौदा पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध पर शुरू हुआ था। अक्टूबर में ट्रंप के अनुरोध पर रूस ने डीजल भरा टैंकर एजिओ फेनेंडेस अमेरिका के लिए रवाना किया था, लेकिन वह अब तक वहां नहीं पहुंचा है। सौदे के तहत दूसरा टैंकर भेजने के लिए अभी कोई आदेश नहीं मिला है।
माना जा रहा है कि मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिका में बढ़े डीजल मूल्य से निपटने के लिए ट्रंप ने प्रतिबंधों को दरकिनार करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से डीजल भेजने का अनुरोध किया था। साथ ही यूक्रेन से रूसी आयल रिफायनरियों पर हमले बंद करने के लिए कहा गया था। हालांकि यूक्रेन ने रूसी रिफायनरियों पर हमले बंद नहीं किए हैं।
अमेरिका में चुनाव हो चुके हैं और उनमें ट्रंप की पार्टी को हार मिली है। इस वजह से ट्रंप द्वारा रूस से डीजल खरीद के लिए मौखिक रूप से किए गए बड़े सौदे के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। रूस के उप प्रधानमंत्री एलेक्जेंडर नोवाक ने कहा है कि इस सिलसिले में रूसी ऊर्जा मंत्रालय अमेरिका के संपर्क में है।
अमेरिका और रूस के बीच डीजल खरीद के इस सौदे को लेकर यूक्रेन ने निराशा जताई थी और यूरोपीय देशों ने हैरानी व्यक्त की थी। फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में अमेरिका और यूरोपीय देशों ने मिलकर रूस पर प्रतिबंध लगाए थे।
