स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) भर्ती के प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परिणाम ऑनलाइन माध्यम से एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया गया है। प्रीलिम परीक्षा में शामिल उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए अपना नतीजा देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी। अभ्यर्थी चार चरणों में नतीजे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 एवं 27 सितंबर 2026 को कराया गया था। एसबीआई की ओर से नतीजे जारी होने के साथ ही कटऑफ भी जारी किया जाएगा। सभी राज्यों का कटऑफ अलग-अलग जारी किया गया है। कैटेगरी वाइज निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने पर ही उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में भाग लेने की अनुमति मिलेगी।
एसबीआई ने प्रीलिम रिजल्ट घोषित होने से पहले ही मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार मुख्य परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 26 एवं 27 नवंबर 2027 को करवाया जाएगा।
