उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पुलिस कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर, फायरमैन, फॉरेस्ट गार्ड सहित ग्रुप सी के कुल 1694 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन के लिए उम्मीदवार को उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद् रामनगर नैनीताल द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 25, 30 या 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु में छूट दी गई है। उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले पद के अनुसार पात्रता संबंधी नोटिफिकेशन जरूर देख लें।

भर्ती में उत्तराखंड कॉन्स्टेबल (जिला पुलिस पुरुष), कॉन्स्टेबल PAC/IRB (पुरुष), कॉन्स्टेबल जिला पुलिस (महिला), फायरमैन (पुरुष/महिला), वन रक्षक, विशेष बाघ रक्षक, जेल वार्डर, महिला जेल वार्डर, सचिवालय रक्षक, आबकारी कॉन्स्टेबल और परिवहन कॉन्स्टेबल के पद शामिल हैं।

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 300 रुपये और एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस तथा पीएच वर्ग के लिए 150 रुपये निर्धारित है। शुल्क ऑनलाइन जमा किया जा सकेगा। अनाथ अभ्यर्थी निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।