'बिग बॉस 20' अपने 11वें हफ्ते में है। इस हफ्ते उदिति सिंह को छोड़कर बाकी सभी 10 कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड हैं। पिछले हफ्ते वीकेंड का वार में माही विज को सबसे कम वोट मिले थे, लेकिन उनकी दो लाइफ बची थीं, जिसमें से एक अब खत्म हो चुका है। दर्शकों से लेकर घर के कंटेस्टेंट तक को लग रहा था कि इस बार माही एविक्ट होंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

'द खबरी' की रिपोर्ट के मुताबिक, शो में 8वां एविक्शन असल में एलिमिनेशन नहीं होगा। टीवी एक्टर और वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट मनीष गोयल पैर में चोट के कारण मेडिकल वजहों से खुद ही शो छोड़ रहे हैं। कई दूसरी रिपोर्ट्स के अनुसार, नॉमिनेट हुए 10 कंटेस्टेंट्स में से मनीष को सबसे कम वोट नहीं मिले थे। रविवार, 21 नवंबर को वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान कंटेस्टेंट्स को बताएंगे कि इस बार 'घर से बेघर' होने वाले कंटेस्टेंट को दर्शकों से सबसे कम वोट नहीं मिले हैं। उनकी रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार भी सबसे कम वोट माही विज को ही मिले हैं, यानी कायदे से उनका सफर खत्म होने वाला था, लेकिन मनीष के फैसले के कारण वह बच गई हैं।

मनीष गोयल ने शो शुरू होने के 35वें दिन वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी। उनके साथ नकुल धुल भी आए थे, लेकिन कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के साथ हिंसा के कारण नकुल को दो दिन बाद ही सजा के तौर पर घर से बेघर कर दिया गया था। अब 77वें दिन मनीष का सफर भी खत्म हो गया है। वह करीब पांच हफ्ते घर में रहे। इस दौरान काजी तौकीर के साथ उनके बनते-बिगड़ते रिश्ते सुर्खियों में रहे। सलमान खान उन्हें 'सज्जन मनीष' कहते हैं। काजी के चिढ़ाने के अंदाज पर मनीष कई बार भड़के, चीखे-चिल्लाए और रो भी पड़े। हाल ही में नॉमिनेशन टास्क के दौरान दोनों के बीच बहस हुई, जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ और मीम्स भी बने।

मनीष के बाहर होते ही शो को टॉप-10 कंटेस्टेंट मिल चुके हैं, जिनमें काजी तौकीर, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, कनिका मान, कुशल तंवर (गुल्लू), हर्ष विजय मचारे (यंग DSA), तन्मय सिंह (स्काउट OP), लव गिल, उदिति सिंह और माही विज शामिल हैं। इस सीजन के ट्विस्ट 'तथास-टू' के तहत अब किसी के पास एविक्शन से बचने का दूसरा मौका नहीं है, यानी आगे बैक-टू-बैक एलिमिनेशन देखने को मिल सकते हैं।