'बिग बॉस 20' में कैप्टंसी टास्क के दौरान लव गिल की गलती की वजह से बिग बॉस ने टास्क बीच में ही रोक दिया और उदिति घर की कैप्टन बन गईं। अब घर के कई कंटेस्टेंट रिस्क पर हैं, जिनमें से किसी एक का खेल खत्म होने वाला है। किसका खेल खत्म होगा, यह ऑडियंस के वोटों पर निर्भर करेगा।

आज के एपिसोड की शुरुआत दिवाली वाली बची हुई घी को लेकर हुई लड़ाई से हुई। किचन में घी को लेकर विवाद चल रहा है। अरिश्फा ने गुल्लू पर उनके अंडे चुराने का आरोप लगाया। वहीं काजी ने जमीन पर लेटकर सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' का गाना गाया और सलमान खान के हाव-भाव की नकल करते हुए कहा- सॉरी सलमान सर, ऐसे ही मजाक में कर लिया। आम्रपाली ने कहा- बीच का मांग निकाल। काजी के साथ यंग को देखकर आम्रपाली हैरान रह गईं।

लव गिल ने स्काउट से माफी मांगी कि उनकी वजह से कैप्टंसी टास्क खराब हो गया, जिसपर स्काउट ने कहा- तू हार गई। वहीं लव और कनिका अपने गेम प्लानिंग को लेकर बातें करती दिखीं। आम्रपाली ने लव से कहा कि पीरियड्स में हैवी सामान मत उठाओ, दिक्कत हो जाएगी। बाद में कनिका और गुल्लू के साथ बैठकर इन बातों का मजाक भी उड़ाया गया।

बिग बॉस ने अनाउंस किया कि इस हफ्ते उदिति नॉमिनेटेड नहीं हैं और एक और सदस्य नॉमिनेट होने से बच जाएगा। बिग बॉस ने उदिति से पूछा कि घर के सदस्यों में कौन उन्हें पसंद नहीं है, जिसपर उन्होंने लव का नाम लिया, और मोस्ट फेवरेट सदस्य के तौर पर अरिश्फा का नाम लिया। कैप्टन की फेवरेट और सबसे कम फेवरेट अरिश्फा और उदिति के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कनिका और गुल्लू को छोड़कर सभी घरवालों ने अरिश्फा को सपोर्ट किया और अरिश्फा जीत गईं। इसके बाद हुए टास्क में लव और काजी को बोर्ड पर स्टिकी नोट्स चिपकाने थे, जिसमें दोनों के बोर्ड पर 8-8 नोट्स हुए। दूसरे राउंड और राइटिंग वाले गेम में भी अरिश्फा की टीम जीत गई।