ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच डैरेन लेहमैन ने सैंडपेपरगेट विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। एबीसी रेडियो पर शनिवार को उनसे पूछा गया था कि क्या उन्हें इस योजना की जानकारी थी। जवाब में लेहमैन ने कहा कि वह बहुत बुरा दौर था और उन्हें पता नहीं था कि सैंडपेपर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

लेहमैन ने कहा कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। उनके मुताबिक, उन्हें बहुत जल्दी समझ आ गया था कि आगे क्या होने वाला है। उस समय वह कोच थे, इसलिए उन्हें जिम्मेदारी लेनी ही थी।

पूर्व कोच ने यह भी माना कि उनकी गलती यह थी कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 'हर हाल में जीतना है' वाली मानसिकता के साथ आगे बढ़ने दिया।

इस बीच, सैंडपेपर मामले के दोबारा सामने आने पर जोश हेजलवुड ने नाराजगी जताई है। खबरों के अनुसार, उन्होंने पैट कमिंस का साथ देते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) को चेतावनी दी है। इस मामले में उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर को सैंडपेपरगेट दोबारा खुलने का नुकसान भी हुआ है और उनकी नौकरी चली गई है।