दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में रविवार सुबह एक मकान में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गली नंबर 11 स्थित इस मकान में सुबह करीब 4.30 बजे आग लगी। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह ई-रिक्शा के चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट होना सामने आया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुबह करीब 5 बजे आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के मुताबिक, आग की चपेट में आए सभी लोग पहली मंजिल पर सो रहे थे।

फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है।