परिसीमन से जुड़े तीन विधेयक सोमवार के विधायी एजेंडे में सूचीबद्ध किए गए हैं। लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 550 से बढ़ाकर 850 करने से जुड़े इन विधेयकों को पारित कराने के मामले में केंद्र सरकार बहुत करीब पहुंच गई है, क्योंकि डीएमके और बीआरएस जैसे पारंपरिक विरोधी दलों ने भी इन्हें समर्थन देने की घोषणा की है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने फिलहाल 'देखो और इंतजार करो' की नीति अपनाई है।

डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ चर्चा के लिए अपने प्रतिनिधियों टी.आर. बालू, एम. कनिमोझी और दयानिधि मारन को भेजा है। दक्षिण भारत के कई अन्य दलों के सांसद भी परिसीमन के समर्थन में आ गए हैं, जिनमें एआईएडीएमके, टीडीपी, वाईएसआरसीपी, जन सेना, जेडीएस और बीआरएस शामिल हैं। मतदान से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने डीएमके के अनुरोध पर उसे उसके पूर्व सहयोगियों से अलग नई सीटें आवंटित की हैं।

शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन के सहयोगियों की आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए सरकार की इस पहल का समर्थन किया है। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसद, जो अब सुदीप बंद्योपाध्याय के नेतृत्व में 'नेशनल सिटिजन पार्टी ऑफ इंडिया' के रूप में अलग गुट के तौर पर मान्यता प्राप्त कर चुके हैं, ने भी सरकार के पक्ष में मतदान करने की घोषणा की है।

इस बीच परिसीमन को लेकर देश में राजनीति चरम पर है और कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर है। विपक्ष की संयुक्त बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने भी बयान दिया और पुराने आरोप दोहराए।