दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बीकॉम ऑनर्स के छात्रों के लिए प्रोफेसर जी.सी. माहेश्वरी एनुअल मेमोरियल स्कॉलरशिप शुरू की है। इसके तहत एक छात्र और एक छात्रा को सालाना 1.2 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह स्कॉलरशिप जी.सी. माहेश्वरी की पत्नी रानी माहेश्वरी द्वारा विभाग को 21 लाख रुपये के डोनेशन से शुरू की गई है और इसी साल से लागू है।

इस वर्ष से 2036 तक हर साल 1.2 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। 2036 के बाद इसकी राशि दोगुनी कर दी जाएगी और 2036 से 2046 तक प्रति छात्र यह राशि 1.2 लाख रुपये सालाना होगी। फिलहाल चयनित एक छात्र और एक छात्रा को प्रतिवर्ष 51,000-51,000 रुपये दिए जाएंगे।

छात्रवृत्ति के लिए आवेदक का डीयू के किसी कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स में अध्ययनरत होना जरूरी है। छात्र के परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही वर्ष या सेमेस्टर में न्यूनतम 6.5 सीजीपीए और कॉलेज में 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है। जिन छात्रों को पहले से कोई छात्रवृत्ति मिल रही है, वे इसके लिए पात्र नहीं होंगे।

आवेदन डीयू की ओर से अलग से लिए जाएंगे, जिनकी तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।