कोलकाता में खेले जा रहे एचसीएल आईटीएफ डब्ल्यू15 टूर्नामेंट में गुजरात की 14 वर्षीय जेन्सी कनाबर ने प्रोफेशनल सिंगल्स फाइनल में जगह बनाकर भारतीय टेनिस में नया इतिहास रच दिया है। वह ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने सानिया मिर्जा का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सानिया ने साल 2002 में हैदराबाद में 15 साल 10 महीने की उम्र में आईटीएफ सिंगल्स फाइनल में जगह बनाई थी।

14 साल 11 महीने की जेन्सी ने बंगाल टेनिस एसोसिएशन कॉम्प्लेक्स में सेमीफाइनल मुकाबले में नीदरलैंड्स की फ्लोरेंटाइन डेकर्स को 6-1, 6-0 से हराया। इस मैच को जीतने में उन्हें केवल 54 मिनट का समय लगा। बिना किसी सीडिंग वाली जेन्सी ने कोलकाता में अपने चारों मैच बिना कोई सेट गंवाए जीते हैं।

रविवार को होने वाले फाइनल में जेन्सी का मुकाबला इंडोनेशिया की टॉप सीड प्रिस्का मैडलिन नुग्रोहो से होगा।