अभिनेता कार्तिक आर्यन आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोमांटिक हीरो की छवि से लेकर 'चंदू चैंपियन' में अपने अभिनय के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड हासिल करने तक का सफर तय कर चुके कार्तिक के पास इस समय अलग-अलग जॉनर की चार फिल्में हैं, जो यह दिखाती हैं कि वह अपनी जानी-पहचानी छवि से आगे बढ़कर नए किरदारों की तलाश में हैं।
मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बन रही 'नागजिला' में कार्तिक एक इच्छाधारी नाग का किरदार निभा रहे हैं। भारतीय लोककथाओं, फैंटेसी और कॉमेडी के मेल से बनी यह फिल्म दर्शकों को उनका अलग अंदाज दिखाने का वादा करती है। इस रोमांटिक म्यूजिकल में वह पहली बार श्रीलीला के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे और लंबे बाल, गिटार तथा रफ-टफ लुक में नजर आएंगे। अनुराग बसु के निर्देशन और प्रीतम के संगीत वाली यह फिल्म भावनात्मक और संगीत से भरपूर रोमांटिक दुनिया पेश करेगी।
'चंदू चैंपियन' के निर्देशक कबीर खान के साथ दोबारा काम करते हुए कार्तिक एक और प्रेरणादायक कहानी का हिस्सा बन रहे हैं। महत्वाकांक्षा, संघर्ष और दृढ़ संकल्प से जुड़ी यह कहानी वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसके साथ वह डोपामाइन स्टूडियोज़ के तहत निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत करेंगे।
शिमित अमीन के निर्देशन में बन रही 'कैप्टन इंडिया' में कार्तिक एक्शन से भरपूर दुनिया में कदम रखेंगे। साहस, जिम्मेदारी और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों पर आधारित यह फिल्म उन्हें अपनी अब तक की ऑनस्क्रीन छवि से हटकर नया और दमदार अंदाज दिखाने का मौका देगी। फैंटेसी कॉमेडी, रोमांटिक म्यूजिकल, स्पोर्ट्स से प्रेरित ड्रामा और एक्शन के साथ उनकी आने वाली फिल्मों की सूची काफी विविध नजर आती है।
