दिल्ली सरकार पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले को आम जनता के लिए खोलने जा रही है। PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने मंगलवार को यह ऐलान किया। उनके मुताबिक, अगले हफ्ते तक लोगों के लिए विजिट बुक करने की टिकटिंग सिस्टम शुरू कर दिया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि सबसे पहले मीडिया के लिए टूर आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद आम लोग टिकट खरीदकर आवास के अंदरूनी हिस्से का दौरा कर सकेंगे।

यह बंगला केजरीवाल के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान 2015 से 2024 तक उनका सरकारी निवास रहा था।

भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इस बंगले को 45 करोड़ का शीश महल कहा था। खबर अपडेट की जा रही है।