देवउठनी एकादशी पर खाटूश्यामजी जाने वाले श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने कई विशेष रेल सेवाएं चलाने और दिल्ली-रेवाड़ी रेल सेवा का रींगस तक अस्थायी विस्तार करने की घोषणा की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इनमें कुछ अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें हैं, जबकि दिल्ली-रेवाड़ी सेवा का अस्थायी विस्तार किया गया है। इन सेवाओं से नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और आसपास के श्रद्धालुओं को खाटूश्यामजी पहुंचने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
गाड़ी संख्या 04747 हिसार-रींगस अनारक्षित स्पेशल 19 से 21 नवंबर तक तीन ट्रिप करेगी। यह हिसार से सुबह 9:55 बजे रवाना होकर शाम 4:30 बजे रींगस पहुंचेगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 04748 रींगस से शाम 5:50 बजे चलकर रात 12:10 बजे हिसार पहुंचेगी। नारनौल स्टेशन पर यह ट्रेन हिसार से रींगस जाते समय दोपहर 1:52 बजे पहुंचेगी और 1:54 बजे रवाना होगी; वापसी में शाम 7:30 बजे आगमन और 7:32 बजे प्रस्थान होगा। इसका ठहराव अटेली, रेवाड़ी, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कांवट और श्रीमाधोपुर सहित निर्धारित स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में 13 साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 15 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 19 और 20 नवंबर को दो ट्रिप करेगी। यह रेवाड़ी से सुबह 11 बजे रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे रींगस पहुंचेगी, और वापसी में गाड़ी संख्या 09638 रींगस से दोपहर 2:55 बजे चलकर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। नारनौल में आगमन सुबह 11:55 बजे और प्रस्थान 11:57 बजे होगा; वापसी में शाम 4:38 बजे आगमन और 4:40 बजे प्रस्थान होगा। इसका ठहराव कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कांवट और श्रीमाधोपुर में होगा। इस ट्रेन में भी 15 डिब्बे होंगे।
रेलवे ने गाड़ी संख्या 74001 दिल्ली-रेवाड़ी रेल सेवा का 19 और 20 नवंबर को रींगस तक अस्थायी विस्तार किया है। यह ट्रेन दिल्ली से रात 8:05 बजे रवाना होकर रेवाड़ी में रात 10:30 बजे पहुंचेगी और 10:50 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 1:45 बजे रींगस पहुंचेगी। नारनौल स्टेशन पर इसका आगमन रात 11:37 बजे और प्रस्थान रात 11:39 बजे होगा। वापसी में गाड़ी संख्या 74002 रींगस-दिल्ली सेवा 20 और 21 नवंबर को रात 2:05 बजे रींगस से रवाना होकर नारनौल में सुबह 3:36 बजे पहुंचेगी और 3:38 बजे रवाना होकर सुबह 8:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस विस्तार के दौरान दिल्ली-रेवाड़ी के बीच निर्धारित समय सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
गाड़ी संख्या 04745 कुरुक्षेत्र-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल 18 से 21 नवंबर तक संचालित होगी। यह कुरुक्षेत्र से रात 11:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 04746 फुलेरा-कुरुक्षेत्र स्पेशल 19 से 22 नवंबर तक सुबह 9:50 बजे रवाना होकर रात 8 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। नारनौल स्टेशन पर कुरुक्षेत्र से फुलेरा जाते समय ट्रेन सुबह 5:19 बजे पहुंचेगी और 5:21 बजे रवाना होगी; वापसी में दोपहर 12:40 बजे आगमन और 12:42 बजे प्रस्थान होगा। इसका ठहराव रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कांवट, श्रीमाधोपुर और रींगस सहित निर्धारित स्टेशनों पर होगा।
गाड़ी संख्या 04474 दिल्ली सराय-ढेहर का बालाजी स्पेशल 18 से 20 नवंबर तक रात 11:55 बजे दिल्ली सराय से रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:15 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 04473 ढेहर का बालाजी-दिल्ली सराय स्पेशल 19 से 21 नवंबर तक सुबह 6:50 बजे रवाना होकर दोपहर
