चक्रवात 'अकवान' के अवशेषों के असर से कोल्हान क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी सर्द हवाएं और रुक-रुक कर फुहारें पड़ीं। इससे जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे चला गया।
जमशेदपुर में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिनभर ठंडी हवाओं और बीच-बीच में पड़ती फुहारों के कारण शाम ढलते ही ठिठुरन काफी बढ़ गई।
मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद रात का पारा और नीचे जा सकता है। बेमौसम बारिश से किसानों की धान फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
