जम्मू और कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने उस आतंकवादी को मार गिराया है, जिस पर CRPF जवानों को घायल करने का आरोप था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारा गया आतंकवादी लतीफ भट था। इससे पहले सुरक्षाबलों ने उमर निसार डार को भी मार गिराया था।

हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें जवानों ने आतंकवादी से सरेंडर करने को कहा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भट की उम्र 23 साल थी और वह भारत में LeT का आखिरी कमांडर था। हालांकि इस बारे में पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। खबर है कि बुधवार सुबह जंगलगाम गांव में उसे घेर लिया गया था, जिसके बाद पूरे गांव की घेराबंदी कर दी गई थी।

भट साल 2025 से गायब था और उसके परिवार ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह कुलगाम के ख्रेबान गांव का रहने वाला था।