नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ आंचल ब्रांड के तहत मिनरल वॉटर बेचने की तैयारी कर रहा है। संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि जल्द ही मिनरल वॉटर का प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा और इसके लिए मिनरल प्लांट की स्थापना की जाएगी। यह जानकारी उन्होंने शनिवार को पीलीकोठी स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित संघ के 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन में दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या, विशिष्ट अतिथि कालाढूंगी विधायक बंशीधर तिवारी और मेयर गजराज बिष्ट आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पहले लोकगायक दक्ष कार्की ने गीत प्रस्तुत किया।
अध्यक्ष बोरा ने मंच से कहा कि संघ ने जिले की 710 दुग्ध समितियों के सचिवों का एक लाख रुपये का बीमा करवाया है। उन्होंने बताया कि दुग्ध उत्पादकों की आय बेहतर करने के लिए फरवरी से आंचल के दूध में तीन रुपये की वृद्धि की जाएगी।
गौरतलब है कि संघ पहले से आंचल ब्रांड के तहत दूध और दुग्ध उत्पाद बेचता है, और अब मिनरल वॉटर के जरिये अपने कारोबार का विस्तार करने की तैयारी में है।
