मंगलवार सुबह करीब 7:02 बजे सिक्किम में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, नेपाल के कोशी प्रांत में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जो 10 किमी की गहराई पर था। इसके झटके सिक्किम में भी महसूस किए गए।
खबर लिखे जाने तक राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) की वेबसाइट पर इस घटना की आधिकारिक पुष्टि और अंतिम तीव्रता उपलब्ध नहीं थी। सिक्किम में भूकंप का केंद्र उत्तरी सिक्किम के पास बताया जा रहा है।
एनसीएस के मुताबिक, मंगलवार को इससे पहले रात 12:13 बजे सिक्किम के निकट भूटान में 2.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ था। उसका केंद्र गंगटोक से 56 किमी दक्षिण-पूर्व में था।
