नई दिल्ली। पटियाला हाउस स्थित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार दहिया की अदालत ने 52 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी से जुड़े मामले में सुनवाई स्थानांतरित करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने यह फैसला न्यायिक अधिकारी पर पक्षपात के आरोप के आधार पर दिया।

अदालत ने कहा कि महज संदेह या आशंका के आधार पर किसी न्यायिक अधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाकर मामले की सुनवाई दूसरी अदालत में स्थानांतरित नहीं कराई जा सकती। ऐसे आरोप के लिए ठोस आधार जरूरी है।

कोर्ट ने यह भी कहा कि बिना किसी ठोस आधार के न्यायिक अधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाने से न्यायिक व्यवस्था के स्वतंत्र और निष्पक्ष कामकाज पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

यह मामला 52 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी से जुड़ा है। याचिका में न्यायिक अधिकारी पर पक्षपात का संदेह जताते हुए सुनवाई स्थानांतरित करने की मांग की गई थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।