ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस विलियम ने अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस बातचीत में वेल्स की राजकुमारी और विलियम की पत्नी कैथरीन भी मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस मुलाकात के साथ ही प्रिंस विलियम का भारत दौरा संपन्न हो गया। ब्रिटिश शाही परिवार का यह जोड़ा पिछले तीन दिनों से भारत में था।
केंसिंग्टन पैलेस और प्रिंस विलियम के सोशल मीडिया हैंडल की ओर से पीएम मोदी के साथ इस मुलाकात की तस्वीरें साझा की गई हैं। केंसिंग्टन पैलेस ने इस मुलाकात को भारत में बिताए गए बेहद खास दिनों का उपयुक्त समापन बताया है।
इस यात्रा से पहले केंसिंग्टन पैलेस के एक प्रवक्ता ने दोनों देशों के बढ़ते संबंधों पर जोर दिया था। प्रवक्ता ने व्यापार, निवेश, सुरक्षा, तकनीक, शिक्षा और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों का उल्लेख किया था। प्रवक्ता के अनुसार, यह मुलाकात उस रिश्ते के महत्व को दर्शाती है और यह भी दिखाती है कि दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने और उन्हें सेलिब्रेट करने में शाही जोड़ा कितनी अहम भूमिका निभा सकता है।
यह खबर अपडेट की जा रही है।
