कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर शिव-पार्वती की तस्वीर साझा करते हुए भाजपा और आरएसएस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि डर, क्रोध और नफरत ने इनके समर्थकों के दिलों में ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम को महसूस करने और व्यक्त करने से रोकता है। यह प्रतिक्रिया सोमवार को सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के लॉन्च कार्यक्रम में माता-पिता से जुड़ा एक किस्सा सुनाने के बाद आई ट्रोलिंग के बाद आई है।
राहुल गांधी ने कार्यक्रम में बताया था कि हर बार खाना खाते समय उनके पिता होते थे और उनकी मां उनकी गोद में बैठती थीं। उन्होंने कहा था कि बचपन में उन्हें यह सामान्य लगता था, लेकिन दोस्तों के घर जाकर ऐसा न देखने पर वे उनसे पूछते थे कि उनकी मां पिता की गोद में क्यों नहीं बैठतीं। इस किस्से के बाद राहुल गांधी सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए थे।
इस बीच असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि सॉरी मैडम, आपको शर्मिंदगी से नहीं बचा सके।
उधर, सोनिया गांधी की किताब का लॉन्च कार्यक्रम सोमवार को दिल्ली में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में सोनिया के जीवन पर एक शॉर्ट फिल्म दिखाई गई, जिसे देखकर वे भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी नहीं रहे तो वे टूट गई थीं, और राहुल-प्रियंका ने उन्हें संभाला, वही उनके माता-पिता बन गए थे। कार्यक्रम में राहुल और प्रियंका के साथ तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक के मुख्यमंत्री शामिल हुए। सोनिया गांधी की किताब 10 नवंबर को ही बाजार में आ चुकी थी।
