जयपुर: राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने चर्चित 40 विला-कॉटेज खरीद मामले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसीबी ने इस मामले में शिकंजा कसना तेज कर दिया है।
इस मामले में एसीबी ने गोयल फैशन्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मुकुंद शरण गोयल, प्रबंध निदेशक संजय गोयल और अन्य लोगों को भी नामजद आरोपी बनाया है।
यह कार्रवाई 40 विला-कॉटेज की खरीद से जुड़े मामले में की गई है, जिसकी जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कर रही है। एफआईआर में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और कंपनी से जुड़े लोगों को आरोपी बनाया गया है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। एसीबी की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
