सोनपुर मेले में पशु बाजार की रौनक बनी हुई है। पशुपालन विभाग की 26 नवंबर की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार मेले में कुल 1,322 घोड़े मौजूद हैं, जिनमें से 263 घोड़ों की बिक्री हुई। इससे पिछले दिन 327 घोड़े बिके थे। बिके घोड़ों का अधिकतम मूल्य 3.91 लाख रुपये और न्यूनतम मूल्य 83 हजार रुपये दर्ज किया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक मेले में 357 बकरी-भेड़ और 162 श्वान भी मौजूद हैं। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों के अन्य पशुओं की उपस्थिति भी दर्ज की गई है।
पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर पशुपालन विभाग ने मेला परिसर में चिकित्सा व्यवस्था की है। 26 नवंबर को कुल 52 पशुओं का उपचार किया गया। विभाग की ओर से पशुओं के टीकाकरण और अन्य जरूरी चिकित्सकीय सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है।
जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग पशुपालकों एवं पशु व्यापारियों की सुविधा के साथ पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण पर ध्यान दे रहे हैं।
