अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को खत्म कराने के लिए यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने को तैयार हैं। ट्रंप के विशेष दूत और उनके दामाद जेरेड कुशनर ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन में यह बात कही। कुशनर ने बर्लिन में यूरोपीय नेताओं और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी इस मामले पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस गारंटी के साथ यूक्रेन को और भी बहुत कुछ मिलेगा।
इस बीच ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में इस संबंध में एक महत्वपूर्ण घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। चीन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से वार्ता के बाद वह यूक्रेन युद्ध के संबंध में कोई बड़ा एलान कर सकते हैं।
इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि यूरोप की सुरक्षा के लिए यूक्रेन को सैन्य संगठन नाटो में शामिल किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस पर गंभीरता से विचार होना चाहिए।
