निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पालिका (केंद्रीयित) प्रशासी सेवा के 47 अधिकारियों का शनिवार को स्थानांतरण किया गया। नगर विकास विभाग ने सभी के तबादले का आदेश जारी करते हुए नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

मुरादाबाद की संयुक्त नगर आयुक्त निशा मिश्रा को इसी पद पर लखनऊ भेजा गया है। वाराणसी के संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चंद्र को नगर पालिका परिषद पडरौना (कुशीनगर) का अधिशासी अधिकारी बनाया गया है। वहीं, गाजियाबाद के अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार को इसी पद पर लखनऊ, मथुरा-वृंदावन के अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार को अलीगढ़, सहारनपुर के अपर नगर आयुक्त मृत्युंजय को प्रयागराज और झांसी की अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता को मुरादाबाद स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा अयोध्या के अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार को मथुरा-वृंदावन और मुरादाबाद के अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार को अलीगढ़ भेजा गया है। शाहजहांपुर की संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी को कानपुर, प्रयागराज के संयुक्त नगर आयुक्त विकास सेन को शाहजहांपुर, कानपुर के संयुक्त नगर आयुक्त संतोष कुमार यादव को बरेली और बरेली के संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव को मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

स्थानांतरित अधिकारियों में उप नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी स्तर के अफसर भी शामिल हैं। अलीगढ़ के उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह को वाराणसी, बरेली की उप नगर आयुक्त पूजा को लखनऊ, आगरा की उप नगर आयुक्त सरिता सिंह को मथुरा-वृंदावन और लखनऊ की उप नगर आयुक्त रश्मि भारती को झांसी भेजा गया है। इसी तरह कई अधिशासी अधिकारियों और सहायक नगर आयुक्तों की नई तैनाती की गई है।