गुरुवार, 19 नवंबर को सूर्योदय के समय कार्तिक शुक्ल नवमी रहेगी, जो सुबह करीब सात बजे दशमी में बदल जाएगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार पूरे दिन पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा और सूर्य के विशाखा से दसवें स्थान पर होने से रवि योग बन रहा है। हर्षण योग का असर सुबह से रहेगा और पंचक भी चल रहे हैं। सूर्य वृश्चिक में, बुध तुला में तथा मंगल, गुरु और केतु सिंह राशि में हैं। शुक्र कन्या में और शनि मीन में वक्री हैं।
हर्षण योग के प्रभाव से तुला राशि के कारोबार में सुधार, वृषभ को नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर और कर्क की कमाई में बढ़ोतरी के संकेत हैं। कुंभ को नया सौदा या टेंडर मिलने की उम्मीद है और सिंह के लिए कमाई की नई राह बनेगी। वहीं मकर पर मानसिक दबाव रहेगा, धनु शॉर्टकट के चक्कर में फंस सकते हैं और मीन के घर में पति-पत्नी के बीच खटपट के आसार हैं।
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन पैसों के लिहाज से अच्छा है और लाभ के योग हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को राहत भरी खबर मिल सकती है, किसी जानकार या पुराने संपर्क के जरिए काम मिल सकता है। घर और दफ्तर की व्यस्तता के बीच अपने लिए समय निकालना मुश्किल होगा और पहले से नौकरी कर रहे लोगों पर नई जिम्मेदारियों का बोझ आएगा।
कुंभ राशि के जातक कामकाज में तेजी महसूस करेंगे और नए काम भी मिलेंगे। काम में उनकी भूमिका अहम बनेगी और दूसरों की मदद करने में मन लगेगा। पैरों और कमर से जुड़ी तकलीफ को अनदेखा न करने की सलाह दी गई है। कर्क राशि के जातकों को व्यस्तता के साथ नए काम मिलेंगे और मेहनत मुनाफे के रूप में दिखेगी। सिंह राशि के जातकों के लिए हर्षण योग से काम में बेहतर मौके बनेंगे और वे अपनी छवि बदलने में कामयाब होंगे।
