8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच चर्चा जारी है। एक अनुमान के मुताबिक, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये है, तो उसे जनवरी 2026 से दिसंबर 2027 तक करीब 4.13 लाख रुपये शुद्ध एरियर मिल सकता है। यह गणना कर्मचारियों की मांग वाले 1.92 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर की गई है।

यह अनुमान सिविल कर्मचारियों के लिए 'X' श्रेणी के शहरों (30 प्रतिशत एचआरए) और हायर टीपीटीए शहरों को आधार मानकर तैयार किया गया है। गणना में 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-1 पर 56,900 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी को शामिल किया गया है। इसमें जनवरी 2026 से दिसंबर 2027 तक के 24 महीनों का हिसाब छह-छह महीने के आधार पर दिखाया गया है।

अनुमान के अनुसार, जैसे-जैसे महंगाई भत्ता यानी डीए बढ़ेगा, 7वें और अनुमानित 8वें वेतन आयोग की सैलरी के बीच का अंतर भी बढ़ता जाएगा। इसी आधार पर पूरे दो साल का एरियर का आंकड़ा निकाला गया है।

साफ किया गया है कि यह गणना केवल एक अनुमान है, जिसे कर्मचारियों को उनके संभावित फायदों का मोटा-मोटा हिसाब समझाने के लिए तैयार किया गया है। इसे अंतिम या सरकारी आंकड़ा नहीं माना जाना चाहिए।