27 नवंबर 2026, शुक्रवार का पंचांग: इस दिन मार्गशीर्ष कृष्ण तृतीया तिथि प्रातः 09 बजकर 49 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। आद्र्रा नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 09 मिनट तक रहेगा, उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ होगा। शुक्र योग रात्रि 11 बजकर 52 मिनट तक रहेगा, फिर शुक्ल योग शुरू होगा। विष्टि करण प्रातः 09 बजकर 49 मिनट तक रहेगा, उसके बाद कौलव करण आरंभ होगा। चंद्रमा दिन-रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
इस दिन श्री गणेश चतुर्थी व्रत, सौभाग्य सुन्दरी व्रत और चतुर्थी तिथि का क्षय रहेगा। सूर्योदय प्रातः 6 बजकर 53 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 17 बजकर 24 मिनट पर होगा। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। गुलिक काल प्रातः 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक, यमगंड दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक और भद्रा काल प्रातः 6 बजकर 53 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त काल प्रातः 8 बजकर 59 मिनट से 9 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।
शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 5 बजकर 5 मिनट से 5 बजकर 59 मिनट तक, अमृत काल प्रातः 8 बजकर 12 मिनट से 9 बजकर 31 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से 2 बजकर 36 मिनट तक, निशीथ काल रात 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक और गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक रहेगी।
पंचांग के अनुसार आज का उपाय यह है कि किसी कन्या को खीर खिलाएं और मां लक्ष्मी को लाल गुलाब अर्पित करें। यह जानकारी आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा के अनुसार है।
