19 नवंबर 2026 का राशिफल बताता है कि आज मध्यरात्रि तक चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से शनि की राशि कुंभ में राहु के साथ रहेंगे। कुंभ राशि में चंद्रमा और राहु का यह संयोग 18 साल बाद बन रहा है, क्योंकि अगले महीने चंद्रमा के कुंभ में आने से पहले ही राहु कुंभ से मकर राशि में चले जाएंगे। इसके साथ ही सिंह राशि में चल रहे मंगल की चंद्रमा पर पूर्ण दृष्टि से आज गुरुवार के दिन धन योग बनेगा, जिसे गुरु की दृष्टि और बल देगी। दशमी तिथि के इस दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, यह राशिफल बताता है।
मेष राशि के जातकों के लिए दिन पुरानी चिंता के निवारण का उपाय लेकर आया है। कई दिनों की परेशानी और उलझन का समाधान मिल सकता है। कानूनी मामलों में पक्ष मजबूत रहेगा और आर्थिक लाभ का संयोग बनेगा। परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। भाग्य 86 प्रतिशत साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर घी का दीपक तुलसी को दिखाएं और दीप में एक सिक्का डालें। वृषभ राशि के लिए दिन प्रेम और सुख-सुविधाओं की सौगात लेकर आएगा। टीमवर्क और लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। सरकारी क्षेत्र या पिता की ओर से लाभ मिल सकता है। भाग्य 84 प्रतिशत साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर गायत्री मंत्र और चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि के जातकों को दिन अध्यात्म की ओर आकर्षित करेगा। परिवार में संतान और जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। किसी साथी सहकर्मी से पूरा सहयोग मिलेगा और कोई सरप्राइज खुशी दे सकता है। भाग्य 82 प्रतिशत साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर श्रीराधा कृपाकटाक्ष स्तोत्र का पाठ करें। कर्क राशि के जातकों का दिन लाभ के साथ खर्च भरा रहेगा। नौकरी में काम का दबाव रह सकता है और साथी सहकर्मी की मदद करनी होगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं और सेहत का ध्यान रखें। शेयर सट्टा से दूरी बनाए रखें। भाग्य 76 प्रतिशत साथ दे रहा है। शिवजी का पंचामृत से अभिषेक शुभ रहेगा।
सिंह राशि के जातकों को काम और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना होगा। भाइयों के साथ मतभेद हो सकता है, इसलिए सहनशीलता से काम लें। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी और नई तकनीक सीखने वालों के लिए ग्रह योग अनुकूल रहेगा। भाग्य 84 प्रतिशत साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाएं। कन्या राशि के जातकों का दिन मिश्रित रहेगा। सिरदर्द और जुकाम की समस्या हो सकती है। आर्थिक लाभ सामान्य रहेगा, लेकिन खर्च बढ़ेगा। कीमती सामान का ध्यान रखें, खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। भाग्य 81 प्रतिशत साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर गायत्री मंत्र का जप करें।
तुला राशि के जातकों के लिए बुध और चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा। पहले से बीमार जातकों की सेहत में सुधार होगा और आर्थिक प्रयास सफल होंगे। नौकरी में अधिकारीवर्ग से सहयोग मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर चावल का दान करें। वृश्चिक राशि के जातक काम के प्रति गंभीर और सजग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। कोई ख्वाहिश पूरी हो सकती है। भाग्य 87 प्रतिशत साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर श्रीहरि स्तोत्र का पाठ करें। धनु राशि के जातक आज मांगलिक काम में भाग ले पाएंगे।
