खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने यंग प्रोफेशनल के चार पदों के लिए भर्ती निकाली है। ये भर्ती प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) की मॉनिटरिंग यूनिट के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को दो साल के लिए नियुक्त किया जाएगा, जिसे परफॉर्मेंस के आधार पर बढ़ाया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2026 है।

टेक्निकल श्रेणी में दो, जबकि मैनेजमेंट और मीडिया एंड पीआर श्रेणी में एक-एक पद है। टेक्निकल पद के लिए फूड टेक्नोलॉजी, फूड प्रोसेसिंग, फूड साइंस या संबंधित विषय में फुल टाइम कोर्स और फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री या फूड एंड एग्री बिजनेस सेक्टर में कम से कम दो साल का अनुभव जरूरी है। मैनेजमेंट पद के लिए फुल टाइम एमबीए या पीजीडीएम के साथ दो साल का वर्क एक्सपीरियंस चाहिए। मीडिया एंड पीआर पद के लिए बैचलर डिग्री या ग्राफिक डिजाइन, विजुअल कम्युनिकेशन, अप्लायड आर्ट, फाइन आर्ट, मल्टीमीडिया डिजाइन या एनिमेशन में डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में दो साल का अनुभव आवश्यक है। सभी पदों के लिए अधिकतम आयु 32 साल है।

चयनित उम्मीदवारों को 60,000 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी। पद कॉन्ट्रैक्चुअल होने के कारण HRA और DA जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी। उम्मीदवारों का चयन अकादमिक योग्यता, अनुभव और अन्य उपलब्धियों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। फाइनल चयनित उम्मीदवारों की सूची मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट pmfme.mofpi.gov.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म टाइप्ड होना चाहिए और उसमें सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद सेल्फअटेस्टेड दस्तावेजों के साथ [email protected] पर ईमेल करना होगा। हाथ से भरा गया फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन 27 नवंबर 2026 शाम 5:30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।