तेलंगाना के रंगारेड्डी में सोमवार को AIMIM नेता मुर्तजा पहलवान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उन पर चाकू से हमला किया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिक खून बहने और गंभीर चोटों के कारण अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

हमले की जानकारी मिलने के बाद AIMIM के बहादुरपुरा विधायक मोहम्मद मुबीन जर्मन हॉस्पिटल पहुंचे। विधायक मुबीन के मुताबिक, इस हमले में करीब 8 से 10 लोग शामिल थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अस्पताल में अपनी मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की हैं।

घटना की जांच और आगे की कार्रवाई के संबंध में अधिकारियों की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। खबर अपडेट की जा रही है।