गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के रेसकोर्स गुरुद्वारे में पहुंचकर मत्था टेका और सिख समुदाय को गुरु पर्व की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने गुरुवाणी कथा कीर्तन में भी हिस्सा लिया।
गुरुद्वारा कमेटी प्रबंधन ने भीड़ के चलते मुख्यमंत्री का पिछले द्वार से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।
गुरुद्वारे में ग्रंथि ने शबद गायन किया और संगत को निहाल किया। मुख्यमंत्री ने गुरु पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर सिख समुदाय को शुभकामनाएं दीं।
