राजस्थान में 37 जिलों के पंचायत चुनाव परिणाम सामने आने लगे हैं। अजमेर जिला परिषद के 33 वार्डों के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना चल रही है, जहां भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। किशनगढ़ (सिलोरा) क्षेत्र के दो वार्डों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने बढ़त बनाकर मुकाबले को त्रिकोणीय कर दिया है।

जारी मतगणना के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 20 वार्डों में आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 11 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है। वहीं, आरएलपी वार्ड 32 और 33 में सबसे आगे है।

अब तक घोषित परिणामों में वार्ड 1 से गोवर्धन (भाजपा), वार्ड 2 से लक्ष्मी कंवर (कांग्रेस), वार्ड 3 से गट्टू देवी (कांग्रेस), वार्ड 4 से राजेंद्र सिंह (कांग्रेस), वार्ड 5 से रजिया (कांग्रेस), वार्ड 6 से गुलाब देवी (भाजपा) और वार्ड 7 से कमलेश गुर्जर (कांग्रेस) को जीत मिली है। शेष वार्डों के परिणाम आने बाकी हैं।

अजमेर पंचायत समिति चुनाव परिणाम भी सामने आ रहे हैं। मतगणना जारी है और आंकड़ों में बदलाव हो सकता है।