पटना/रांची/दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने ओबीसी मोर्चा में राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति की गई है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य की ओर से जारी नोटिस के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
नई सूची के मुताबिक ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में बिहार और झारखंड के कुल 6 नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बिहार से डॉ. अर्जुन सहनी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भीम कुमार साहू को राष्ट्रीय मंत्री, अजय गुप्ता को मीडिया संयोजक और राजीव रंजन (विशाल यादव) को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। झारखंड से संजीव कुमार (बबलू भगत) को राष्ट्रीय मंत्री और देव नारायण प्रजापति को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर असम से जोगेन मोहन, ओडिशा से ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश से संगम लाल गुप्ता, महाराष्ट्र से बबनराव राजी चौधरी, दिल्ली से सत प्रकाश राणा, बिहार से डॉ. अर्जुन सहनी और उत्तर प्रदेश से संगीता बलवंत बिंद को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर दिल्ली से राजेन्द्र यादव, कर्नाटक से प्रमोद मध्वराज और छत्तीसगढ़ से ललित गंगराकार को जिम्मेदारी दी गई है।
राष्ट्रीय मंत्री के रूप में गुजरात से दशरथजी ठाकोर, तमिलनाडु से टी. भरथराजन, झारखंड से संजीव कुमार (बबलू भगत), हरियाणा से सरिता जांघड़, तेलंगाना से कडंगी रमेश, मध्य प्रदेश से वैभव पंवार और बिहार से भीम कुमार साहू को नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश के राधेश्याम यादव को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, दिल्ली के संजय कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री और दिल्ली के डॉ. अरुण यादव को राष्ट्रीय सह-कार्यालय मंत्री बनाया गया है। संगठन के विस्तार और आगामी राजनीतिक तैयारियों के लिहाज से इन नियुक्तियों को अहम माना जा रहा है।
