इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर (प्रथम, तृतीय, पंचम एवं सप्तम) की एंड-सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ये परीक्षाएं 30 नवंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर तक चलेंगी। विश्वविद्यालय के अनुसार परीक्षाओं का आयोजन मुख्य रूप से तीन पालियों में किया जाएगा — सुबह 8:30 से 11:30 बजे, सुबह 11:00 से दोपहर दो बजे और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक।
बीसीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं नौ से 21 दिसंबर तक होंगी। तृतीय सेमेस्टर (नया व पुराना पाठ्यक्रम) की परीक्षाएं 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक तथा पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं एक से 11 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। एमसीए प्रथम सेमेस्टर (नया पाठ्यक्रम) की परीक्षाएं नौ से 21 दिसंबर और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेंगी।
पंचवर्षीय इंटीग्रेटेड बीसीए-एमसीए (डेटा साइंस) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं नौ से 14 दिसंबर, तृतीय सेमेस्टर की 30 नवंबर से 10 दिसंबर, पंचम सेमेस्टर की एक से 11 दिसंबर तथा सप्तम सेमेस्टर की परीक्षाएं एक से नौ दिसंबर तक होंगी। बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 से 19 दिसंबर तक तथा तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 और 16 दिसंबर को आयोजित की जाएंगी। एमएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 दिसंबर से तथा तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं नौ दिसंबर से होंगी। बीएबीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच दिसंबर से शुरू होंगी।
बीवाक (फैशन डिजाइन एंड साफ्टवेयर टेक्नोलाजी) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 दिसंबर से, तृतीय की 15 दिसंबर से और पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 दिसंबर से होंगी। एमवोक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 दिसंबर से आयोजित होंगी। बीवाक (फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नोलाजी) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं नौ से 16 दिसंबर, तृतीय की 30 नवंबर से आठ दिसंबर और पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन से 11 दिसंबर तक होंगी। इसके अलावा बीएफए और बीए (फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलाजी) के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं नौ दिसंबर से शुरू होंगी।
