अलवर जिला परिषद के कुल 39 वार्डों में मतदान के बाद आज सुबह से मतगणना जारी है। पंचायतीराज चुनाव के तहत हुए इस मतदान के बाद पुनर्गठन से बदले चुनावी समीकरणों के बीच जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जे के लिए किसी भी दल को 20 वार्डों का बहुमत हासिल करना जरूरी है।
विभिन्न पंचायत समितियों के परिणाम सामने आ रहे हैं। कठूमर पंचायत समिति में वार्ड 1 से चंद्रकांता कांग्रेस के टिकट पर जीतीं, जबकि वार्ड 3 से वर्षा राजपूत, वार्ड 17 से राजेश और वार्ड 22 से इमरान खान निर्दलीय विजेता रहे।
लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में वार्ड 3 से मदन गोपाल, वार्ड 5 से रुक्सिना, वार्ड 7 से गायत्री मेहरा, वार्ड 8 से अर्शीदन, वार्ड 10 से विजय सिंह और वार्ड 17 से नीरज कांग्रेस से जीते। वार्ड 9 से रमेश चंद और वार्ड 15 से रामा देवी भाजपा के टिकट पर विजयी हुए, जबकि कई वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली।
अलवर राजगढ़ पंचायत समिति में वार्ड 4 से निरंजन लाल, वार्ड 5 से सुंदर लाल शर्मा, वार्ड 6 से दिनेश चंद और वार्ड 8 से दुर्गा कांग्रेस से जीतीं, जबकि वार्ड 11 से जमीला भाजपा से विजयी हुईं। गोविंदगढ़ पंचायत समिति में वार्ड 1 से निर्मला रानी, वार्ड 5 से कश्मीर और वार्ड 7 से हुकूमवती भाजपा से तथा वार्ड 2 से कमलेश, वार्ड 3 से दर्शनलाल, वार्ड 6 से साजिद खान और वार्ड 10 से अंजुम खा कांग्रेस से जीते। मुबारिक पंचायत समिति में अधिकांश वार्डों पर कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी हुए, जबकि वार्ड 8 से माधुरी, वार्ड 11 से ओमवती और वार्ड 14 से शिखा को भाजपा से जीत मिली।
