खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अमृतसर पहुंच गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

अमृतपाल सिंह को एयरपोर्ट की कार्गो साइड पर बनाए गए सेफ जोन में रखा गया है। उनके आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट के बाहर भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

इससे पहले गांव जल्लू खेड़ा में अमृतपाल सिंह की दादी के अंतिम संस्कार के लिए चिता तैयार की गई। इस दौरान आसपास के गांवों से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है।